भायंदर। भारत विकास परिषद, भायंदर शाखा द्वारा आयोजित दायित्व ग्रहण समारोह बहुत ही शानदार तरीके से संपन्न हुआ। जिसमें संसद के शपथ ग्रहण की थीम पर सभी को शपथ दिलाई गई। किसी भी एनजीओ ने पहली बार इस तरह का कार्यक्रम किया है, जिसमें बकायदा शपथग्रहण समारोह संसद की तरह रखा गया। मीरा-भायंदर के लिए संस्था ने शकेंद्र छाजेड़ को अध्यक्ष बनाया है। संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संपत खुर्दिया, राष्ट्रीय जीवी सीए चेयरमैन नीरज गुप्ता, वेस्ट रीजनल महासचिव लक्ष्मी निवास जाजू , संरक्षक वेस्ट रीजन ओ पी कानूनगो, एस के जैन, मुंबई प्रांत संरक्षक सी ए एसएस गुप्ता, वेस्ट रीजन सहसचिव रवि प्रकाश, प्रांत महासचिव दिलीप माहेश्वरी, उपाध्यक्ष माणकचंद डागा, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति, प्रांतीय कोषाध्यक्ष संजय पोद्दार, प्रांतीय सहसंगठन मंत्री ओम प्रकाश शर्मा, प्रांतीय मीडिया प्रभारी विकास केडिया, प्रांतीय क्रीडा संयोजक मनोज मेंमानी, प्रांतीय महिला प्रमुख संध्या माने,सहसचिव नौलखा, विकास अग्रवाल व विभिन्न शाखा के पदाधिकारियों एवं पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता, विधायक गीता जैन,मीरा-भायंदर के नगरसेवक, शाखा संरक्षक उमराव सिंहजी ओस्तवाल तथा शहर के गणमान्य लोगों की गौरवशाली उपस्थिति में शाखा सदस्स्यों के साथ कार्यक्रम बहुत ही सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। संस्था के अध्यक्ष शकेंद्र छाजेड़ के साथ ही २० नए सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण किया।उपरोक्त जानकारी संस्था के महासचिव दिनेश नाहर ने दी।
0 Comments