भायंदर। मीरा भाईंदर महानगरपालिका के वरिष्ठ भाजपा नगरसेवक मदन उदितनारायण सिंह की नगरसेवक निधि से भायंदर पूर्व के जेसल पार्क चौपाटी स्थित प्रियदर्शनी जॉगर्स पार्क में म्यूजिक सिस्टम की सुविधा लगाने के कार्य का उद्घाटन किया गया। म्यूजिक सिस्टम की सुविधा हो जाने के बाद सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाले व्यायाम के साथ-साथ संगीत का भी आनंद उठा सकेंगे। 7 जून को उद्घाटन के समय नगरसेवक मदन सिंह ,नगरसेवक रोहिदास पाटील ,नगर सेविका मीना कांगने , पूर्व नगरसेविका सुमन कोठारी , पूर्व नगरसेवक यशवंत कांगणे ,मंडल अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्षा शिखा भटेवाड़ा, युवा अध्यक्ष विशाल पवार ,संजय इंदौरिया ,रेणुका रावल ,डॉक्टर सुनील चोपड़े , प्रतिमा चोपड़े , निरुपमा दवे, मंजू बारोट, बसंती पाटिल, दिलीप मेहता, एम एस गिरी समेत भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। ज्ञातव्य है कि मदन सिंह की नगरसेवक निधि से ही जेसल पार्क में सिर्फ महिलाओं के लिए अलग से ओपन जिम बनाया गया है। मदन सिंह का मानना है कि शरीर को स्वस्थ और निरोगी रखना मानव की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
0 Comments