ब्लैक कैट कमांडोज , मुंबई हब ने किया 10 हजार पौधारोपण


मुंबई। 26 एससीजी , एनएसजी_ मुंबई द्वारा स्माइल्स फाउंडेशन के सहयोग से नवी मुंबई सहित कई  दूरदराज के इलाकों में पौधारोपण किया गया। इस कार्य में विभिन्न स्कूलों के छात्रों को भी साथ लिया गया ताकि वे भी अभी से प्रकृति से जुड़ें और पौधारोपण तथा हरित क्रांति की महत्ता को आजीवन के लिए समझें जिससे वे भविष्य में प्रकृति के संरक्षण में सहायक बनें।26 एससीजी के जांबाजों की टीम ने नवी मुंबई, खारघर, खालापुर, महाड और अमरावती के गांवों में लगभग 10,000 पौधे लगाए गए।  मुंबई की प्रसिद्ध संस्था "स्माइल्स फाउंडेशन "  ने पौधारोपण अभियान में 26 एससीजी टीम का पूर्ण साथ देते हुए इस अभियान में हिस्सा लेनेवाले आदिवासी ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को मिठाई और खाद्यसामग्री भी प्रदान किया। कर्नल कृपाल सिंह ( ग्रुप कमांडर 26 एससीजी, एनएसजी ) ने स्कूली बच्चों को पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया और ग्लोबल वार्मिंग, मिट्टी के कटाई तथा वनों की कटाई जैसे पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दी।कर्नल राजेश कुमार लंगेह के अनुसार इस अद्भुत आयोजन में1000 बावा, 3000 कंचन, 1000 जामुन, 1000 जालुल, 1000 करंद, 1000 कटहल, 500 आंवला, 500 अमरूद, 500 सीताफल और 500 भेल सहित 10,000 पौधे लगाए गए। पौधारोपण अभियान में विभिन्न ग्रामीण  नागरिक तथा स्कूलों का स्टॉफ मौजूद था। क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने बढ़ते निर्माण गतिविधियों के बीच हरित स्थानों को बढ़ाने के प्रयास की सराहना की।

Post a Comment

0 Comments