विनय शर्मा दीप ने उ.प्र. के साथ महाराष्ट्र को किया गौरवान्वित-मुरारीनाथ शुक्ला

 

ठाणे । कलवा निवासी विनय शर्मा दीप का शहाड के मंगेशी पैराडाइज में समाजसेवी पर्यावरण प्रेमी मुरारीनाथ  रमाशंकर शुक्ला ने सत्कार किया। मुरारीनाथ ने कहा कि दीप ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के साथ-साथ महाराष्ट्र को भी गौरवान्वित किया है।गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर शहर के पास ग्राम फूलपुर के उत्कृष्ट कवि,शिक्षाविद् स्व. दीप नारायण शर्मा के सुपुत्र,मां ‌शांति देवी के आंचल में पले बढ़े कवि विनय शर्मा दीप द्वारा लिखित मतगयंद सवैया माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ.प्र .प्रतिपादित,इण्टरमीडिएट की पाठ्य पुस्तक हिन्दी का नगीन प्रकाशन मेरठ के सौजन्य से सर्वेश कान्त वर्मा के लेखन व संपादन में सामान्य हिन्दी 11,साहित्यिक हिन्दी कक्षा 11, सामान्य हिन्दी कक्षा 12, साहित्यिक हिन्दी कक्षा 12 की पुस्तकें मेरठ प्रकाशन द्वारा प्रदत हैं।विनय शर्मा दीप की प्राथमिक शिक्षा इंग्लिश हाई स्कूल माजीवाड़ा ठाणे महाराष्ट्र, इंटरमीडिएट की शिक्षा नेहरू इंटर कॉलेज कुंवरदा, जौनपुर तथा तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर से ग्रेजुएशन एवं पोस्ट ग्रेजुएशन (एम.ए.-हिंदी) किया।दीप ने काव्य का लेखन जौनपुर से शुरू करते हुए मुंबई के साहित्यकारों में अपना स्थान बनाया। साहित्य सेवा भावना ने उन्हें इतना प्रबल बना दिया कि महाराष्ट्र (मुंबई) सहित भारत के अन्य राज्यों में चल रहे साहित्यिक पटलों‌ का मीडिया प्रभारी भी बना दिया  हैं। वे साहित्य के क्षेत्र में सैकड़ों सम्मान पत्र प्राप्त कर चुके हैं।
दीप जी की उपलब्धि के पीछे उनकी अर्धांगिनी श्रीमती रेनू विनय शर्मा का विशेष योगदान रहा है।दीप साहित्य सृजन,समाज सेवा,साहित्य सेवा,मंच संचालन,काव्य पाठ,सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशेष रूचि रखते हैं। उनकी विभिन्न समाचार पत्रों, पत्रिकाओं ,सोशल मीडिया चैनलों में रचनाएं समय-समय पर प्रकाशित होती रहती हैं।

Post a Comment

0 Comments