बॉलीवुड अभिनेता अभिमन्यु सिंह को शिवम सिंह ने दिया तिरंगा


मुंबई। भारत ही नहीं, अपितु विदेशों में भी पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव इन दिनों हर भारतीयों के दिल की धड़कन बन चुका है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मुंबई उपाध्यक्ष शिवम सिंह ने आज बांद्रा पश्चिम स्थित अपने आवास पर बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता अभिमन्यु सिंह को तिरंगा झंडा भेंट किया। शिवम सिंह ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर पूरे देश का नौजवान तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दे रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा,भारत माता को गुलामी की जंजीरों से तोड़ने वाले अमर सपूतों के बलिदान की कहानी बयां करता है। फिल्म अभिनेता अभिमन्यु सिंह से पूरे सम्मान के साथ तिरंगा झंडा ग्रहण किया।

Post a Comment

0 Comments