कामगार नेता अशोक जाधव बने एम. एम. यू. के अध्यक्ष


मुंबई। म्युनिसिपल मजदूर यूनियन मुंबई कामगारों एवं मजदूरों के नेता पूर्व अध्यक्ष कै. सुखदेव काशीद को याद करते हुए शुक्रवार को ना.म. जोशी मार्ग बावला मस्जिद मुंबई कार्यालय में एक सभा रखी गई जिसमें सुखदेव काशीद को याद करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी गई तथा 2 मिनट का मौन रखा गया। सभागार में प्रमुख सलाहकार एडवोकेट महाबल शेट्टी, सरचिटणीस वामन कविस्कर,सहायक सरचिटणीस शैलेंद्र खानविलकर, एडवोकेट योगेश नाइक सहायक सरचिटणीस, सहायक सरचिटणीस श्रीमती मधुवंती चौहान, संगठन गौरव निंबालकर,उपाध्यक्ष विजय उपाध्याय, उपाध्यक्ष संजय बने,उपाध्यक्ष मनोज त्रिपाठी, उपाध्यक्ष संदीप भरणकर,उपाध्यक्ष मंगेश पेडामकर,संगठक प्रवीण कदम एवं सक्रिय कार्यकर्ता विनय कुमार शर्मा,सदानंद सावंत सहित हजारों की संख्या में पदाधिकारी, कामगार एवं यूनियन के सदस्य,सभासद उपस्थित थे। सभी की उपस्थिति में पूर्व कार्याध्यक्ष अशोक जाधव को सम्मान सहित,तालियों की गड़गड़ाहट और जयघोष के साथ सम्माननीय अशोक जाधव को अध्यक्ष चुना गया सभी ने अपने नवनियुक्त नेता का अभिवादन पुष्पगुच्छों से किया।

Post a Comment

0 Comments