उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने जयप्रकाश पांडे


वसई। भारतीय जनता पार्टी के वसई विरार जिला अध्यक्ष राजन नाईक ने पिछले कई वर्षों से समाज सेवा तथा राजनीति के क्षेत्र में सराहनीय काम कर रहे जयप्रकाश पांडे को उत्तर भारतीय मोर्चा, वसई विरार का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। जयप्रकाश पांडे ने अपने नियुक्ति के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि वे दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरे मनोयोग और समर्पित भावना के साथ करेंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनोज बारोट, महामंत्री महेंद्र पाटिल, युवा जिलाध्यक्ष अभय कक्कड, युवा महामंत्री विनीत तिवारी,भाजपा नेता नागेन्द्र तिवारी, युवा नेता सुनील तिवारी,, अखिलेश यादव, शिवनारायण उपाध्याय ,कुनाल गुप्ता के साथ तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments