मुंबई। देश की प्रतिष्ठित कवयित्री तथा लोढ़ा फाउंडेशन की चेयरमैन डॉ मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा एवं मंगलप्रभात लोढ़ा की वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय काव्य मंच मुंबई संस्था द्वारा ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में देश के अनेक कवि और कवयित्रियों ने ऑनलाइन जुड़कर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की और अपना काव्य पाठ भी किया।कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में सुल्तानपुर के वरिष्ठ साहित्यकार हरि शुक्ल हरि ,मुख्य अतिथि के रूप में लब्ध प्रतिष्ठित कवयित्री डॉ मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा,विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ कवयित्री मुंबई से देविना शाह और वरिष्ठ कवयित्री मुंबई से इंद्रा खिमेसरा , जयपुर राजस्थान से लोकप्रिय कवयित्री डॉ निशा अग्रवाल और मुंबई की लोकप्रिय कवयित्री खुशी झा शामिल हुई।कार्यक्रम का शानदार संचालन कानपुर की लोकप्रिय कवयित्री मंजू अग्निहोत्री ने किया।तकनीकी सहयोग दिल्ली के निर्भय झा निर्वाण और रोशन ने किया।कार्यक्रम का आगाज मंजू अग्निहोत्री जी की मां सरस्वती की वंदना से हुआ।तत्पश्चात इंद्रा खिमेसरा ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की और शानदार काव्य पाठ किया। जिसे सभी ने खूब सराहा।डॉ निशा अग्रवाल जी ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की और अपना शानदार काव्य पाठ किया जिसे सभी श्रोताओं और दर्शकों ने खूब पसंद किया।खुशी झा ने अपने शानदार मुक्तक से अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की और अपना काव्य पाठ किया।जिसे सभी ने खूब सराहा। इंद्रा खिमेसरा जी ने अपनी शानदार प्रस्तुति से अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।उनके काव्य पाठ को सभी ने खूब पसंद किया।मंगल प्रभात लोढ़ा जी इस कार्यक्रम में जुड़कर सभी सम्मानित साहित्यकारों दर्शकों और श्रोताओं और अखिल भारतीय काव्य मंच मुंबई के प्रति अपना आभार प्रकट किया।मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा जी ने भी अपनी कविताओं से सभी को प्रभावित किया और अपनी ओजस्वी वाणी से लाजवाब प्रस्तुति दी और सभी सम्मानित कवि और कवयित्रियों के प्रति आभार प्रकट किया।मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा जी एक मोटिवेशनल स्पीकर के साथ समाजसेविका भी है।अखिल भारतीय काव्य मंच मुंबई संस्था के संस्थापक प्रो अंजनी द्विवेदी अनमोल जी और सचिव विकास मिश्र सागर के प्रति अपना आभार प्रकट किया।अध्यक्ष हरि शुक्ल हरि जी ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी को आनंदित किया और अपना अध्यक्षीय उद्बोधन भी दिया। हरी शुक्ला हरी की रचनाएं सभी को बहुत पसंद आई।अंत में संस्थापक प्रो अंजनी द्विवेदी अनमोल जी ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की और सभी सम्मानित साहित्यकारों दर्शकों और श्रोताओं के प्रति आभार प्रकट किया।इस तरह एक शानदार ऑनलाइन कवि सम्मेलन का समापन हुआ।
0 Comments