दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने दरबार में टेका मत्था
जौनपुर। पूर्वांचल की आस्था का केन्द्र शीतला चौकियां धाम में चल रहे त्रिदिवसीय श्रृंगार महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी क्रम में 26 जनवरी की शाम 8 बजे भोजपुरी फिल्म के स्टार कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे का आगमन हुआ। सर्वप्रथम दोनों कलाकारों ने शीतला माता मन्दिर में मत्था टेका। वहीं अपने चहेते कलाकार का एक झलक पाने के लिए दर्शक उत्साहित नज़र आए। संध्या जागरण कार्यक्रम में पहले से ही दर्शकों की भारी भीड़ खचाखक भरी हुई थी। पंडाल के बहार भी दर्शकों को भारी जनसैलाब उमड़ा रहा। कार्यक्रम के आयोजक भोजपुरी फिल्म एक्टर आशीष माली ने बताया कि दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे को श्रृंगार महोत्सव जागरण कार्यक्रम में इस बार विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। 26,जनवरी को उनका कार्यक्रम सुनिश्चित था। पंडाल में पहुंचने पर दोनों कलाकारों ने मां शीतला माता रानी जी के चित्र पर धूप, दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। मंच पर पहुंचने पर गिरीश चंद्र यादव खेल युवा कल्याण विभाग मंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप तिवारी, सुजीत मौर्य, अमर जौहरी को आयोजक भोजपुरी फिल्म एक्टर आशीष माली ने माल्यार्पण कर अंग वस्त्र मातारानी जी का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। भोजपुरी फिल्म एक्टर आशीष माली के जौनपुर नगरिया में शीतला मंदीरिया के गाने पर सहयोगी कलाकार सीमा चौधरी ने शानदार गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने भी हे राजा हमके चौकियां धाम घुमा द, चल के चौकियां धाम दर्शन करा द, शीतला माई के दर्शन करा द,,, की शानदार प्रस्तुति दी। रविंद्र सिंह ज्योति ने अपने भजनों से शानदार प्रस्तुति की। लखनऊ से आए गायक कलाकार अंगद राम ओझा ने भक्तिमय कहरुवा धुन से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। वाराणसी से पधारीं अंजली उर्वशी ने देवी गीत पचरा गाकर शानदार प्रस्तुति दी। संध्या जागरण कार्यक्रम में थाना लाइन बाजार प्रभारी आदेश त्यागी, चौकियां धाम चौकी इंचार्ज चंदन राय अपने सहयोगी पुलिस दल के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। इस मौके पर उपस्थित राधारमण तिवारी, गौरव तिवारी, मन्दिर प्रबंधक अजय पंडा, शीतला मंदिर महंत विवेकानंद पंडा, विवेक सेठ, अमरदेव माली, अमित माली, शिवम मौर्या, चंदन सेठ, मनोज माली, श्याम लाल माली, अमित माली, रिंकू श्रीवास्तव, पूनम माली, मनीयोगिता तिवारी, लालमनि माली, मनोज मौर्य, मोनी पंडा, सूरज सेठ, टप्पू पंडा, समेत अनेक लोग मौजूद रहे। आए हुए सभी अतिथियों का भोजपुरी फिल्म एक्टर आशीष माली ने अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया।
0 Comments