शक्ति जनहित मंंच की ओर से धूमधाम से मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस


नालासोपारा। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था शक्ति जनहित मंंच की ओर से संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष तथा भारतीय जनता पार्टी के वसई विरार जिला उपाध्यक्ष गंगेश्वर लाल श्रीवास्तव संजू के मार्गदर्शन में नालासोपारा पूर्व स्थित संतोष भवन क्षेत्र में वार्ड क्रमांंक 24 के कई क्षेत्रों गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शक्ति जनहित महिला मंडल शर्मावाड़ी के कार्यालय पर श्री नरसिंह दुबे चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष, एड. नेहा दूबे ने और बावशेतपाडा के कार्यालय पर रजा एकेडमी के संस्थापक सलीम आर.शेख, भाजपा के भक्तिधाम कार्यालय पर भाजपा युवा मोर्चा वसई विरार उपाध्यक्ष विमल पटेल, भाजपा बावशेतपाडा कार्यालय पर शक्ति जनहित महिला मंडल अध्यक्ष हेमलता सिंह एवं पेट्रोल पंप समीप भाजपा कार्यालय पर पंगा न्यूज के संपादक रामजतन गुप्ता, जागरूक टाइम्स के वरिष्ठ उप-सम्पादक दिलीप द्विवेदी और खबरें पूर्वांचल के संपादक रविंद्र दुबे के हाथों ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण समारोह में क्षेत्र के लोगों सहित संस्था के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान गणतंत्र दिवस के मौके पर लोग देश भक्ति में रंगे नजर आए।

Post a Comment

0 Comments