प्रकाश सुर्वे ने सफाई कर्मियों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन


मुंबई। आम आदमी के विधायक कहे जाने वाले मागाठाणे के शिवसेना विधायक प्रकाश दादा सुर्वे ने सफाई कर्मियों के साथ केक काटकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही उन्होंने कांदिवली पूर्व स्थित ठाकुर विलेज तथा समता नगर में सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर विधान सभा संगठक जीतू सिंह विधानसभा समन्वयक आनंद डोंगरे अनिल पटेल ठाकुर महाविद्यालय तथा गोखले महाविद्यालय के एनसीसी विद्यार्थी, महिला शाखा प्रमुख प्रीति इंगले समेत अनेक पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments