बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त हुए हौशिला पाण्डेय

 

नालासोपारा। भारतीय जनता पार्टी, नालासोपारा शहर मंडल के अध्यक्ष देवराज सिंह ने तेजतर्रार उत्तर भारतीय युवा नेता हौशिला पाण्डेय को मंडल उपाध्यक्ष की महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। श्री पाण्डेय को दिए गए नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि पिछले अनेक वर्षों से उनके द्वारा की जा रही सामाजिक सेवाओं और पार्टी के प्रति उनकी समर्पित भावना को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। हैशिला पाण्डेय ने पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरे मनोयोग से करेंगे।

Post a Comment

0 Comments