मुम्बई, दिनांक 10 मार्च, 2023 को महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के द्वारा घोषित पुरस्कारों में वर्ष 2021-22 के लिए एड. राजीव कुमार मिश्र के लोकगीत, मंगलगीत, संस्कार-गीत और ऋतु-गीतों के विविध आयाम लिए हुए काव्यसंग्रह "अवधी आखर" को फणीश्वरनाथ रेणु पुरस्कार (लोकसाहित्य) के प्रथम पुरस्कार (स्वर्ण) से पुरस्कृत किया गया है। एड. राजीव मिश्र मूल रूप से जौनपुर (उ.प्र.) से हैं और पिछले बीस वर्षों से मुम्बई में प्रवास करते करते हुए अवधी भाषा की सेवा में लगे हुए हैं।
0 Comments