राज्यपाल रमेश बैस ने की सेवा विवेक के महिला सशक्तिकरण कार्य की सराहना

 

मुंबई। महाराष्ट्र राज्य के राज्यपाल रमेश बैस के साथ सेवा विवेक के मार्गदर्शक  पद्मश्री  रमेश पतंगे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (बाँस विभाग ) सेवा विवेक लुकेश बंड ,समाजसेवी सेवा विवेक श्रीमती. राजकुमारी गुप्ता और बंबू सेवक खुशबू कोटक की मुंबई के राजभवन में बैठक हुई । पालघर जिले में सेवा विवेक सोशल सोसायटी के कार्यों की जानकारी दी गई। पालघर जिले के ग्रामीण इलाकों में जिस तरह से सेवा विवेक सोशल सोसायटी महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है इसकी जानकारी डी गयी ।उस समय सेवा विवेक की महिलाओं द्वारा बनाए गए कुछ उत्पादों को संस्था की ओर से राज्यपाल श्री रमेश बैस को भेंट किया गया उस समय  राज्यपाल ने पालघर जिले की आदिवासी महिलाओं के बांस हस्तशिल्प कार्य की सराहना की.साथ ही इस अवसर पर राज्यपाल ने संस्था की महिलाओं द्वारा बांस हस्तशिल्प से तैयार की जा रही पर्यावरण अनुकूल राखियों की विशेष रूप से सराहना की. इनमें से प्रत्येक राखी में एक भारतीय जाती के पेड़ का बीज रखा जाता है। एक राखी,एक पेड़ अवधारणा के अनुसार राखी संस्था की महिलाओं द्वारा राखी  तैयार किया जा रहा है| जो पर्यावरण का पूरक है।सेवा विवेक सोशल सोसाइटी कई वर्षों से पालघर जिले में आदिवासी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है| आज सैकड़ों से अधिक महिलाएं संगठन से जुड़ी हैं।आज इन आदिवासी महिलाओं द्वारा बांस के हस्तशिल्प से बनाए गए उत्पाद विश्व बाजार में बिक रहे हैं। पालघर जिले के कई गांवों में पर्यावरण के अनुकूल राखी, पेन स्टैंड, मोबाइल होल्डर, मेकअप बॉक्स ये  अमेजन, फ्लिपकार्ट पर दिखने वाले बांस से बने कई छोटे-बड़े सामान बनाए जाते हैं.कई उत्पाद जो आदिवासी पाड़ा पर उत्पादित होते हैं और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए उपयोगी होते हैं, वे अब ऑनलाइन उपलब्ध हैं।पालघर जिले के विभिन्न गांवों में उत्पादित उत्पाद सेवा विवेक के माध्यम से ऑनलाइन बाजार में भी उपलब्ध हैं।विवेक संस्था ने बांस से कई उपयोगी और सजावटी सामान बनाने में आदिवासी महिलाओं को प्रशिक्षण सेवाएं प्रदान की हैं। सेवा विवेक सामाजिक संगठन में प्रशिक्षित 10 से 12 महिलाएं और फिर प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षित सैकड़ों आदिवासी महिलाओं को इन वस्तुओं को बनाने का प्रशिक्षण दे रही हैं।सेवा विवेक सामाजिक संस्था कई वर्षों से  महिला सशक्तिकरण के लिए पहल की है। संस्था के कार्यों की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "मन की बात " कार्यक्रम के दौरान सराहना की है|

Post a Comment

0 Comments