वसई। महाराष्ट्र प्रदेश सचिव, पालघर लोकसभा समन्वयक व वसई विरार जिल्हा प्रभारी रानी द्विवेदी, विधानसभा प्रमुख विलास तरे व वसई विरार जिला अध्यक्ष महेंद्र पाटील के नेतृत्व में 131 बोईसर विधानसभा क्षेत्रों में दौरा आयोजित किया गया। यह यात्रा वसई के वालीव स्थित श्री विट्ठल मंदिर से शुरू होकर सकवार में समाप्त हुई।
रानी द्विवेदी के नेतृत्व में शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। रानी द्विवेदी के स्वागत के बाद नायकू , विजय, हेमंत , 131 बोईसर विधानसभा चुनाव प्रमुख विलास तरे और जिला सचिव भूषण नायक के नेतृत्व में वालीव गाँव के युवा और कर्मठ कार्यकर्ता निपुल किनी सहित कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।
वालिव के प्रतिष्ठित नागरिक, आई वालवा देवी मंदिर के अध्यक्ष और ज्ञानदीप विद्यामंदिर स्कूल के संचालक यशवंत अनंत पाटिल और मानिकपुर अर्बन क्रेडिट सहकारी बैंक के संचालक जय प्रकाश मनोहर पाटिल से भी मुलाकात कर उनका सत्कार किया गया। बाद में डॉ. मंगेश देसाई से मुलाकात कर उनका सत्कार किया गया।
इस दौरे के दौरान जन औषधी केंद्र का दौरा किया गया और नालासोपारा पूर्व स्थित धानीव बाग़ के समाजसेवक संजय बिहारी के माता-पिता का आशीर्वाद लेने के बाद, रानी ताई ने राशन वितरण की दुकान का दौरा किया उसके उपरांत बूथ प्रमुख और शक्ति केंद्र प्रमुख तथा समाजसेवा में सक्रिय संगठन शक्ति जनहित मंच के संस्थापक/अध्यक्ष गंगेश्वरलाल अ. श्रीवास्तव (संजू) के भाजपा जनसंपर्क कार्यालय का भी दौरा किया। १३२ नालासोपारा विधानसभा चुनाव प्रभारी राजन नाईक, जिला महासचिव जे पी सिंह, उपाध्यक्ष राजेन्द्र म्हात्रे, जिला सचिव आश्विन सावरकर, समाज सेवक अमित दुबे, भाजपा जिला महासचिव अभय कक्कड़, जिला उपाध्यक्ष मनोज बारोट, उत्तर भारतीय मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष यादव, अष्टभुजा चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष रामवृक्ष यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष कंचन झा, फरजाना शेख, हंसराज दुबे, सूर्यकांत मिश्रा, विनीता विश्वकर्मा, सुषमा पाण्डेय, राजेश शुक्ला, जे पी पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, राजेश यादव, के साथ साथ भाजपा जनसंपर्क कार्यालय में शक्ति जनहित महिला मंडल के अध्यक्ष हेमा सिंह के नेतृत्व में महिला मंडल के सदस्यों द्वारा रानी द्विवेदी पर पुष्प वर्षा करके उनका स्वागत किया गया। शक्ति जनहित महिला मंडल से उपाध्यक्ष पूनम श्रीवास्तव, पुष्पा विश्वकर्मा, प्राजक्ता पाडावे, रेखा श्रीवास्तव, गीता कनोजिया, राधा सिंह, सोनी पाठक, आराधना तिवारी, उर्मिला मिश्रा, जैत्ता पास्टे, नेहा शुक्ला, शांति मिश्रा, जयश्री जाधव, सुषमा गमरे, प्राची नागे और महिला मंडल के कई सदस्य उपस्थित रहे।
इस बैठक के बाद भूषण किनी के घर पर कोर कमेटी की संयुक्त बैठक हुई। उदय जाधव एवं बबन बरफ के नेतृत्व में सकवार में समाज के कमजोर एवं पिछड़े परिवारों के साथ भोजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस यात्रा का आयोजन प्रवीण गावड़े सह संयोजक दत्तात्रेय पाटिल, भूषण नाइक एवं जिला उपाध्यक्ष गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव (संजू) , जिला महासचिव सुनील किनी एवं जिला उपाध्यक्ष भूषण किनी वरिष्ठ एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री केदार भाई म्हात्रे एवं कैलास म्हात्रे जी साथ ही वसई पूर्व उत्तर मंडल के अध्यक्ष विकास सिंह ठाकुर के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
0 Comments