गर्दिश के दिनों में जो साथ दे, अपने अच्छे दिनों में उसे कभी भूलना नहीं चाहिए - नितिन गडकरी

 


विरार : वसई जनता सहकारी बैंक के पचासवें स्थापना दिवस पर विरार पश्चिम में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शामिल हुए। अपने सम्बोधन में  उन्होंने कहा आज भले ही हम किसी स्थान पर पहुंच गए हैं।लेकिन हमारे खराब वक्त में इसी सहकारी बैंक ने मेरा साथ दिया था। जिसे हम कभी भुल नहीं सकते हैं। गर्दिश के दिनों में जो अपना साथ दे, अपने अच्छे दिनों में उसे कभी भूलना नहीं चाहिए। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में वसई विधायक हितेंद्र ठाकुर, नालासोपारा विधायक क्षितिज ठाकुर, बोईसर विधायक राजेश पाटिल, पूर्व महापौर राजीव पाटिल उपस्थित थे. इस दौरान उपस्थित लोगों को इस दौरान वसई जनता बैंक के ट्रस्टी, कर्मचारी एवं सभी उपभोक्ता उपस्थित थे। इसके बाद विरार पश्चिम के बैंकेट हाल में भाजपा द्वारा आयोजित जनसंवाद में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक परिवहन सहित सभी क्षेत्रों में देश का विकास हो रहा हैं। जो काम पिछले 70 वर्षो में नहीं हो सका। उस काम को केंद्र सरकार ने महज 9 वर्ष में कर दिखाया। देश में सभी क्षेत्रों में हो रहे  सर्वागिण विकास का लाभ देश की जनता को मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता कभी पूर्व नहीं होता हैं। जबकि

मंत्री, सांसद, विधायक, अध्यक्ष एवं पदाधिकारी पूर्व होते है।  उन्होंने कहा कि आज वसई विरार की समस्याओं को लेकर भाजपा वसई विरार जिला पूर्व जिलाध्यक्ष राजन नाईक के नेतृत्व में निवेदन मांग किया गया हैं। उन समस्याओ को जल्द से जल्द पूरा किया जायेगा। इस दौरान वसई विरार भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मनोज पाटिल, भाजपा के वसई विरार जिला महामंत्री जे.पी.सिंह , देवराज सिंह , मनोज बारोट,अमित ओमप्रकाश दुबे, अभय कक्कड़,  सचिन चौबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। आगरी सेना के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को काले झंडे दिखाए। हालांकि पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। ये कार्यकर्ता जल आपूर्ति योजना के उद्घाटन में देरी का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने कई प्रदर्शनकरियो को हिरासत में ले लिया हैं।

Post a Comment

0 Comments