आचार्य महाश्रमण का कुर्ला में भव्य स्वागत

मुंबई | तेरापंथ जैन संघ के प्रमुख आचार्यश्री महाश्रमणजी का दो दिन के कुर्ला प्रवास में रविवार को भव्य स्वागत किया गया। जैन समुदाय के अलावा समाज के विभिन्न घटकों ने उनका उनके सम्मान में हिस्सा लिया। कुर्ला पश्चिम के न्यू मिल मैदान के अपने प्रवचन में आचार्य जी ने समाज में नैतिकता लाने और नशामुक्ति को बढ़ावा देने का संदेश दिया।आचार्यश्री महाश्रमणजी ने कुर्ला पश्चिम स्थित श्री सर्वेश्वर महादेव देवालय से कुर्ला विश्राम स्थान स्थिति मुंबई पब्लिक स्कूल तक स्थान स्थान पर मंगल आशीर्वचन दिया। इस मौके पर सांसद मनोज कोटक, पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह,आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, डॉ नितेश सिंह, बीजेपी प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, समाजसेवी मनोज नाथानी, शिवसेना विभाग प्रमुख डॉ महेश पेडणेकर, हाजी आरफत शेख पूर्व नगरसेवक डॉ अनुराधा पेडणेकर, डॉ सईदा खान, पत्रकार अनुराग त्रिपाठी, राजकुमार सिंह, चेतन कोरगांवकर, अभिजीत पानसे, पवन सिंह, कांतिलाल कोठारी, हस्तीमल सुतरिया, ललित डांगरा जैन, हस्तीमल सुतरिया, महेंद्र मेहता, राजू मेहता, राजकुमार चपलोत उपस्थित थे। इस उपलक्ष्य में गांधी मैदान में मनराज प्रतिष्ठान के सहयोग से स्वास्थ शिबिर का आयोजन किया गया।

Post a Comment

0 Comments