हिंदू और मुसलमानों को बांटने का काम कर रही भाजपा

  

उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोले सलमान खुर्शीद                                                              

मुंबई। उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के मुंबई प्रदेश के कार्याध्यक्ष अवनीश तीर्थराज सिंह द्वारा आयोजित उत्तर भारतीय सम्मेलन में सलमान खुर्शीद ने कहा कि हमारे मुल्क में जन्नत है, जहां सभी धर्म और संप्रदाय के लोग भाईचारे के साथ रहते हैं। भाजपा हिंदू मुस्लिम कर लोगों को बांटने का काम कर रही है। भाजपा की इस नीति से लोगों को बचाना है। खुर्शीद रविवार देर शाम उत्तर पश्चिम जिला के वीरा देसाई रोड स्थित कंट्री क्लब परिसर में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज को पहली बार मुंबई के अंदर अपने कार्यक्रम में एक साथ इकट्ठा देख रहा हूं । इसके लिए आयोजक उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के कार्याध्यक्ष अवनीस तीर्थराज सिंह को मैं बधाई देता हूं। खुर्शीद ने उत्तर भारतीय समाज के लोगों से आवाहन किया कि एक बार फिर से कांग्रेस का सदस्य और महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार बनाने में मदद करें। इस दौरान पूर्व मंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम खान ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र में जब-जब भाजपा की सरकार आती है, तब– तब उत्तर भारतीयों को दरकिनार कर दिया जाता है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल उत्तर भारतीय समाज के लोगों से आवाहन किया कि आपका पुराना घर कांग्रेस है, भाजपा नहीं। इस मौके पर मुंबई के पूर्व अध्यक्ष एमएलसी भाई जगताप ने कहा कि भाजपा भावनाओं से खिलवाड़ करने वाली पार्टी है। भाजपा समाज में जहर घोलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें उस दिन का इंतजार है, जिस दिन लोकसभा व विधानसभा के चुनाव होंगे। हम चुनाव में भाजपा को बुरी तरह से परास्त करेंगे । कार्यक्रम के आयोजक अवनीश तीर्थराज सिंह ने कहा कि लोग कहते हैं कि उत्तर भारतीय कांग्रेस के साथ नहीं है ,लेकिन आज के कार्यक्रम में उत्तर भारतियों की भारी उपस्थिति इस बात को दर्शाती है कि उत्तर भारतीय समाज आज भी कांग्रेस के साथ है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस सम्मेलन में लोक गायक सुरेश शुक्ला ने अपने सहयोगियों के साथ रंगारंग प्रस्तुति दी ।इस अवसर पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव महेश मलिक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश शर्मा, पूर्व विधायक बलदेव खोसा, पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी, कांग्रेस प्रवक्ता अजीत सिंह , भावना जैन, अखिल भारतीय युवक कांग्रेस कमेटी के महासचिव अखिलेश यादव, पूर्व नगर सेवक चंगेज मुल्तानी, रत्नेश सिंह प्रवक्ता भारत सिंह, जयकांत शुक्ला ,मिया कश्मीरी, संजय ओझा, रामसेवक यादव ,मोबिन पठान, गफुर खान, मोनीका जगताप, रहमान समेत हजारों की संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments