मुंबई। भारतवर्ष के यशस्वी प्रधानमंत्री और गृहमंत्री द्वारा राजभाषा को बढ़ावा देने के कार्य को संज्ञान में लेते हुए महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी द्वारा प्रति वर्ष दी जाने वाली पुरस्कार राशि को दोगुनी करने का निर्णय लिया है।
महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी के कार्याध्यक्ष डॉ. शीतला प्रसाद दुबे ने इसके लिए महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की है। उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय पुरस्कार राशि 1,00,000/-, राज्य स्तरीय पुरस्कार राशि 51,000/- और विधागत पुरस्कार राशि स्वर्ण 35000/-, रजत 25000/- तथा कांस्य 11000/- रु. थी, जो अब क्रमशः दो लाख, एक लाख, 75 हज़ार, 50 हज़ार और 25 हज़ार रु. हो गई है। डॉ. दुबे ने कहा कि हिंदी भाषा और साहित्य का सम्मान सभी हिंदी सेवियों का सम्मान है।
0 Comments