मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती से मिले कृपाशंकर सिंह



मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले समेत कई बड़े मामलों की जांच कर चुके मुंबई के नवनियुक्त पुलिस आयुक्त देवेन भारती से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उनके साथ पिंडरा वाराणसी के विधायक अवधेश सिंह तथा वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र सिंह उपस्थित रहे। कृपाशंकर ने कहा कि देवेन भारती तेज तर्रार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं। मुंबई की कानून व्यवस्था तथा पुलिस प्रशासन को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने की दिशा में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

Post a Comment

0 Comments