हिंदी पत्रकारिता दिवस पर ज्ञान प्रकाश सिंह का सम्मान



मुंबई। मुंबई हिंदी पत्रकार संघ द्वारा उत्तर भारतीय संघ बांद्रा के सभागार कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध समाजसेवी तथा उद्योगपति ज्ञान प्रकाश सिंह को हिंदी सेवा सम्मान प्रदान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री तथा मुंबई भाजपा अध्यक्ष एडवोकेट आशीष शेलार के हाथों उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, भारतीय जनसंचार संस्थान के पूर्व महानिदेशक संजय द्विवेदी, श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, विधायक राजहंस सिंह, पूर्व मंत्री चंद्रकांत त्रिपाठी, मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, पत्रकार विजय सिंह कौशिक, पत्रकार राजकुमार सिंह, पत्रकार सुरेंद्र मिश्र, पत्रकार विमल मिश्र, डॉक्टर बृजेश त्रिपाठी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सुंदर संचालन पत्रकार अभय मिश्र ने किया। कर्मभूमि से लेकर जन्मभूमि जौनपुर तक अपने अमिट सामाजिक कार्यों की छाप छोड़ने वाले ज्ञान प्रकाश सिंह को सम्मानित किए जाने पर अनेक सामाजिक संगठनों ने खुशी जाहिर की है।

Post a Comment

0 Comments