मुंबई। महाराष्ट्र के उच्च एवं तंत्र शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील का आज जन्मदिन है। सुबह से मिल रही लगातार बधाइयों और शुभकामनाओं के बीच पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर का प्रतिरूप देकर उनका सम्मान किया तथा उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ठाकुर कॉलेज समूह के चेयरमैन वी के सिंह उपस्थित रहे। कृपाशंकर सिंह ने महाराष्ट्र में उच्च तथा तंत्र शिक्षा में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा स्वस्थ दीर्घायु की कामना की। चंद्रकांत पाटील ने जन्मदिन पर किए गए सम्मान के लिए कृपाशंकर सिंह को धन्यवाद दिया।
0 Comments