शक्ति जनहित मंच की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन विस्तार को मिली नई गति


संस्था के संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव (संजु) ने किया नेतृत्व

नालासोपारा: सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था "शक्ति जनहित मंच" के संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव (संजु) के नेतृत्व में संस्था की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नालासोपारा पूर्व, संतोष भुवन स्थित जनसंपर्क कार्यालय में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के विभिन्न मंडलों और जिलों के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। जिसमें जीत बहादुर सिंह को नालासोपारा पूर्व मंडल अध्यक्ष,कंचन यादव को पालघर जिला उपाध्यक्ष,जितेंद्र शर्मा को पालघर जिला सोशल मीडिया प्रमुख और अर्जुन गुप्ता को वसई विरार जिला सोशल मीडिया प्रमुख पद पर नियुक्त किया गया।

समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और मीडिया क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियां उपस्थित रहीं। सभी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन की मजबूती के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया।

संस्था के संस्थापक एडवोकेट गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव (संजु) ने अपने संबोधन में कहा कि "शक्ति जनहित मंच एक जन सरोकार की संस्था है जो समाज के हर वर्ग की आवाज़ बनकर कार्य कर रही है।" उन्होंने आगे यह भी घोषणा की कि भविष्य में भी इसी तरह पारदर्शिता एवं योग्यता के आधार पर संगठनात्मक नियुक्तियाँ की जाती रहेंगी।

इस नियुक्ति कार्यक्रम ने संगठन की नई दिशा और ऊर्जा का संकेत दिया है, जो आने वाले समय में जनहित के कार्यों को और अधिक सशक्त रूप में आगे बढ़ाएगा।

Post a Comment

0 Comments