जिला अध्यक्षा प्रज्ञा पाटील ने नेतृत्व मे भाजपा मे हो रही है भारी बढ़ोत्तरी
नालासोपारा: प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, नालासोपारा के विधायक राजन नाईक,वसई की विधायिका श्रीमती स्नेहा नवीन दुबे और जिला अध्यक्षा प्रज्ञा पाटील की उपस्थिति में ब.वी.आ. के पूर्व नगरसेवक महेश पाटील सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा में सामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र के बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक, प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण के नेतृत्व मे मंगलवार,12 अगस्त 2025 को भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय, नरिमन प्वाइंट, मुंबई में भव्य रूप से भाजपा में शामिल किया।
वसई-विरार जिले के बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक महेश पाटील पिछले कुछ दिनों से भाजपा में शामिल होने के लिए इच्छुक थे। वे भाजपा के विधायक राजन नाईक के संपर्क में थे। विधायक नाईक ने इस विषय पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रज्ञा पाटील से चर्चा कर प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण के हाथों प्रवेश कराने का निर्णय लिया था। उसी के अनुसार समारोह सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर नालासोपारा विधानसभा से बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक महेश पाटील, राजेश ठाकुर, सविता ठाकुर, रवी पाटील, राजेश पाटील, दिलीप भोईर, हर्ष म्हात्रे, एड. धवल सतीश चोरगे, एड. जनमेजय प्रजापति, संदीप फाटक सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। नए कार्यकर्ताओं के पीछे संगठन की मजबूती से खड़ा रहने का आश्वासन प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने दिया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, प्रदेश महामंत्री माधवी ताई नाईक, विधायक प्रसाद लाड, विधायक राजन नाईक, विधायिका स्नेहा दुबे, जिला अध्यक्ष प्रज्ञा पाटील, पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र पाटील, वरिष्ठ नेता श्याम पाटकर, वसई विधानसभा प्रमुख मनोज पाटील, जिला महामंत्री मनोज बारोट, भूषण किणी, बिजेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र म्हात्रे, शकीना नुरानी, जिला सचिव प्रवीण गावडे, श्रीकुमारी मोहन, संजोग येंदे, अशोक शेळके, अभय कक्कड़, शहर अध्यक्ष मनीष वैध समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 Comments