शिवसेना यूबीटी और बहुजन विकास आघाड़ी के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल



वसई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए नालासोपारा और वसई विधानसभा क्षेत्रों में शिवसेना (यूबीटी) गट तथा बहुजन विकास आघाड़ी के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा में प्रवेश किया। यह कार्यक्रम भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
वसई-विरार महापालिका क्षेत्र में विभिन्न दलों के कई पदाधिकारी पिछले कुछ दिनों से भाजपा में शामिल होने की इच्छा जता रहे थे। वे भाजपा के विधायक राजन नाईक और विधायक श्रीमती स्नेहा नवीन दुबे के संपर्क में थे। इन दोनों विधायकों ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रज्ञा पाटील को इसकी जानकारी दी थी, जिसके बाद प्रज्ञा पाटील ने प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण से संपर्क साधा और आज विधिवत प्रवेश समारोह आयोजित किया गया।
नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना यूबीटी के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज देशमुख, पूर्व नगरसेवक और उपजिल्हाध्यक्ष किशोर नाना पाटील, विभाग प्रमुख संतोष राणे, रवी राठौड़, स्वप्नील मोरे, शाखा प्रमुख धनाजी पाटील, दीपक नारकर, उपविभाग प्रमुख भूपेश धोंडे; वहीं वसई विधानसभा क्षेत्र से बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक नितीन ठाकुर, निलेश भानुशाली, सुनील मिश्रा, प्रकाश देवळेकर, वैभव म्हात्रे, योगेश भानुशाली, संतोष घाग, संतोष कनोजिया, दिनेश भानुशाली, आनंद पाटील सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने आश्वासन दिया कि इन नए कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित स्थान देकर पार्टी की ताकत को और मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री माधवी नाईक, विधायक विक्रांत पाटील, विधायक राजन नाईक, विधायक स्नेहा दुबे, जिलाध्यक्ष प्रज्ञा पाटील, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र पाटील, जिला उपाध्यक्ष मनोज बारोट, राजेंद्र म्हात्रे, बिजेंद्र कुमार, प्रवीण गावड़े, शहराध्यक्ष सूर्यकांत वाघमारे, मारिया दरिवाला समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments