भायंदर। "तिरंगा यात्रा" केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि यह भारत माता की सेवा और सुरक्षा के प्रति हमारे दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह ने तिरंगा यात्रा के दौरान उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य 'ऑपरेशन सिंदूर' को जनसमर्थन देना है। एक ऐसा अभियान जो आतंकवाद के विरुद्ध हमारे राष्ट्र की निर्णायक लड़ाई का प्रतीक है। हमारा तिरंगा उन शहीदों की याद दिलाता है जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। सुरेश सिंह ने कहा कि आज हम सभी भारतीयों का यह दायित्व है कि हम आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हों, और देश की अखंडता, संप्रभुता व शांति को सुनिश्चित करें। विजय पार्क स्थित राज रीयल्टी के सभी कर्मचारियों को उत्तर भारतीय मोर्चा की तरफ से तिरंगा झंडा भेंट किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री कमलेश दुबे, समाजसेवी ओम प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार राजेश उपाध्याय समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
0 Comments