जौनपुर। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित तियरा गांव निवासी पूर्व प्रधानाचार्य रामसागर तिवारी के सुपुत्र उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ के प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानन्द तिवारी के अनुज कैप्टन डॉ सुनील कांत तिवारी की द्वितीय सुपुत्री हर्षिता तिवारी का चयन MBBS हेतु मेडिकल कालेज, औरैया में प्रथम चरण में ही हो गया। आपको बता दें कि कैप्टन डॉक्टर सुनील जी की बड़ी पुत्री डॉ जिज्ञासा तिवारी मोतीलाल मेडिकल कालेज प्रयागराज से MBBS कर वर्तमान में जौनपुर जनपद के CHC आदमपुर करंजाकला में मेडिकल ऑफीसर पद पर कार्यरत है।इस सफलता पर पूर्व प्रधानाचार्य राम सागर तिवारी के निज आवास पर बधाईयाँ देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस सफलता पर हर्षिता के चाचा जीतेन्द्र कुमार तिवारी प्रधानाध्यापक , डॉ आशुतोष , डॉ विश्रुत, अभिषेक, सत्यम ,राजेन्द्र मिश्रा, सतीश मिश्रा, ओमप्रकाश तिवारी, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री अनिल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, ब्लॉक मंत्री राय साहब यादव, पारस नाथ तिवारी, संतोष तिवारी सहित क्षेत्र के अनेक सम्भ्रांत लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
0 Comments