उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उदिता निगम को मिला पुरस्कार

 

मुंबई। मुंबई स्थित रिलायंस मुख्यालय में कार्यरत उदिता निगम को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एक प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें रिलायंस मुख्यालय के सभागार में गणमान्य जनों की उपस्थिति में 'श्रेष्ठ मानव संसाधन अधिकारी एवं उत्कृष्ट कार्यप्रणाली' नामक प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया।
ज्ञात हो कि श्रद्धा निगम एवं विनय कुमार निगम की सुपुत्री उदिता निगम उ.प्र.के कानपुर शहर की मूल निवासी हैं। प्रतिभावान उदिता निगम ने अपनी काबिलियत और लगन के बल पर एक बार फिर शहर और परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, शहर और समाज को गर्व की अनुभूति हुई ।इस अवसर पर पारिवारिक सदस्य एवं शुभेच्छुओं ने हार्दिक बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments