कोकण संभागीय ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकार एवं कल्याण मंडल का गठन



सुश्री सोनाली चौकेकर सह-अध्यक्ष नियुक्त
मुंबई । कोकण संभाग में ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों की सुरक्षा, मुख्यधारा में समावेशन और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संभागीय ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकार एवं कल्याण मंडल का गठन किया गया है। इस मंडल में सुश्री सोनाली चौकेकर को सह-अध्यक्ष तथा सुश्री निलोफर म्हास्के को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।
डॉ. विजय सूर्यवंशी, कोकण संभागीय आयुक्त (राजस्व विभाग), को मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, श्री बालासाहेब सोलंकी, क्षेत्रीय उप आयुक्त (सामाजिक कल्याण), को मंडल का सदस्य सचिव बनाया गया है। यह मंडल सामाजिक न्याय एवं विशेष सहाय्यता विभाग, महाराष्ट्र शासन द्वारा 13 दिसम्बर 2018 को जारी शासन निर्णय के अनुसार कार्य करेगा। मंडल का कार्यकाल 3 वर्ष निर्धारित किया गया है।

इस मंडल के माध्यम से ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों की रक्षा, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ, सामाजिक न्याय और समाज में समान भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सरकार द्वारा स्थापित ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड का मुख्य कार्य ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को पहचान पत्र वितरित करना, उनके अधिकारों की रक्षा के लिए नीतियां और कार्यक्रम तैयार करना तथा उनके कल्याण को बढ़ावा देना है।ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए छात्रवृत्ति, शिक्षा और अन्य शैक्षणिक सुविधाएं प्रदान करना, रोजगार के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करना। स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करना।और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को सुगम बनाना, बेघर ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए आवास उपलब्ध कराना, तथा आश्रय और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तक पहुंच प्रदान करना।समाज में ट्रांसजेंडर लोगों के बारे में जागरूकता पैदा करना और भेदभाव को कम करना, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में ट्रांसजेंडर लोगों को शामिल करना सुनिश्चित करनाट्रांसजेंडर व्यक्तियों की शिकायतों को शामिल करना और उनका समाधान करना तथा उनकी समस्याओं का निवारण करना। हम महाराष्ट्र शासन सामाजिक न्याय व विशेष सहाय्य विभाग शिरसाट सर, प्रधान सचिव डाॅ हर्शदीप कांबले और उप सचिव गोरवे सर और समाज कल्याण आयुक्त दिपा मुढोल मॅम का भी आभार व्यक्त करते है.

Post a Comment

0 Comments