मुंबई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की संस्तुति पर पार्टी महासचिव सांसद के वेणुगोपाल द्वारा जारी पद सूची के अनुसार रमेश सिंह को मुंबई कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया गया है। रमेश सिंह ने दी गई जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, विपक्ष नेता राहुल गांधी तथा मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष सांसद वर्षा गायकवाड का विशेष आभार मानते हुए कहा कि वह दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरे मनोयोग और निष्ठा के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि आनेवाले महानगरपालिका चुनाव में कांग्रेस को सर्वाधिक सीटों पर विजय दिलाने के लिए वे कड़ी मेहनत करेंगे।
0 Comments