मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिए 51 लाख रुपए
मुंबई। महाराष्ट्र में आई भीषण बाढ़ के चलते प्रभावित लोगों की मदद के लिए उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष तथा बॉम्बे इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष व मुख्य प्रबंध निदेशक संतोष आरएन सिंह ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में 51 लाख रुपए का धनादेश दिया है। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ बॉम्बे इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड का चेक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सुपुर्द किया।
0 Comments