मालाड में बहुभाषी कवि सम्मेलन के साथ दो पुस्तकों का विमोचन



मुंबई। मुंबई की सामाजिक,शैक्षिणिक संस्था 'साहित्य संगम संस्था' द्वारा आर. के.कॉलेज, बच्चानी नगर पुष्पा पार्क, मालाड (पूर्व) में आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह एवं बहुभाषी कवि सम्मेलन वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार राजेश विक्रांत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अथिति के तौर पर वरिष्ठ प्रवासी कवि, साहित्यकार सुरेश चंद्र शुक्ल 'शरद आलोक' अध्यक्ष, भारतीय- नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम तथा विशेष अथिति के तौर पर समाजसेवी आलोक द्विवेदी उपस्थित रहे। इस दौरान राज्य स्तरीय आदर्श शिक्षक पुरस्कार प्राप्त सुदाम रामभाऊ कटारे की कृति- मृत्यु: शाश्वत प्रसंग एवं भूमिति का विमोचन किया गया। काव्यपाठ डॉ कृपा शंकर मिश्र समेत पंडित राम व्यास उपाध्याय, जवाहरलाल 'निर्झर', दिनेश बैसवारी, कल्पेश यादव, हरिश्चंद्र सिंह सत्यवादी, अनिल त्रिपाठी, प्रशांत बचुते, भीमराव शिंदे व देविदास मोरे ने किया। संचालन संस्थाध्यक्ष पूर्व प्रधानाध्यापक कवि राम सिंह ने किया और आर के कॉलेज के प्रमुख आर के की ओर से सभी अतिथियों के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments