वाराणसी। पूर्व विधान परिषद सदस्य तथा पूर्वांचल के बाहुबली नेता बृजेश सिंह ने कल हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय, दुर्गाकुंड, वाराणसी में आयोजित पद्मविभूषण महान शास्त्रीय संगीतकार छन्नूलाल मिश्र की तेरहवीं में शामिल होकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने वहां उपस्थित छन्नू महाराज के पुत्र राजकुमार मिश्र से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। बृजेश सिंह ने कहा कि महान शास्त्री संगीतकार छन्नू महाराज को देश हमेशा याद रखेगा। वे संगीत के महान धरोहर हैं। वे अपने संगीत के माध्यम से जनमानस के बीच हमेशा विद्यमान रहेंगे। भारत माता के ऐसे सपूत पर हम सभी को गर्व है।
0 Comments