नालासोपारा (संवाददाता) समाजसेवी संस्था - दीनदयाल फाउंडेशन द्वारा अमृत महोत्सवी 75वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रध्वजोत्तोलन के उपरांत कोविंड -19 महामारी के काल में सक्रिय रह कर समाज कल्याण की दिशा में कार्य करने वाले वसई तालुका के समाज सेवियों एवं पत्रकारों को सम्मान शाल -श्री फल एवं दीन दयाल सेवा सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम का संचालन दीन दयाल फाउंडेशन' के अध्यक्ष हेमन्त पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम की सफलता हेतु दीन दयाल फाउंडेशन के पदाधिकारियों- उपाध्यक्ष अमित द्विवेदी, सचिव कृतांग मिश्रा, महिला सचिव - पूजा यादव, महाराष्ट्र महिला अध्यक्षा-कल्याणी सिंह ठाकुर, महाराष्ट्र सचिव संजय यादव, मुंबई मीडिया प्रभारी पूजा मिश्रा, पालघर अध्यक्ष साहेबलाल तिवारी, नालासोपारा महिला अध्यक्षा किरण चौधरी, स्मिता सिंह, मीरा गुप्ता, मनोज मिश्रा, एवं शैलेश पाण्डेय का प्रशंसनीय सहयोग रहा ।
0 Comments