मंदिर,सिनेमा और थिएटर को भी आधी क्षमता के साथ खोले महाराष्ट्र सरकार–सुधा सिंह | Khabare Purvanchal

मुंबई। पिछले डेढ़ वर्षों से कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन ने समाज के हर वर्ग की कमर तोड़ दी है। मंदिर, सिनेमा और थिएटर को छोड़कर महाराष्ट्र सरकार ने करीब-करीब हर क्षेत्रों को अनलॉक कर दिया है। 
ऐसे में सवाल उठता है कि सिनेमा, थिएटर और मंदिरों के साथ सरकार भेदभाव क्यों कर रही है? कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए, आधी क्षमता के साथ इन्हें अनलॉक करने में महाराष्ट्र सरकार को आपत्ति क्यों है? के/पश्चिम प्रभाग समिति अध्यक्ष सुधा सिंह ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा अनलॉक करने की दिशा में किए जा रहे भेदभाव पर सवाल उठाते हुए उपरोक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग की सुविधाओं का ध्यान रखना चाहिए। हर व्यवसाय से लाखों लोग जुड़े हुए हैं। उनके परिवारों का ध्यान रखना भी सरकार का दायित्व है। कोरोना संक्रमण के चलते लोग मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं, ऐसे में मानसिक शांति और आत्मबल बढ़ाने की दिशा में धार्मिक स्थानों का विशेष महत्व है। सुधा सिंह ने कहा कि कोरोना गाइडलाइन के अनुरूप धार्मिक स्थानों को भी अनलॉक किया जाए।

Post a Comment

0 Comments