नालासोपारा (संवाददाता | नालासोपारा पूर्व के विजयनगर में स्थित वविश मनपा के चिकित्सालय का अत्यावश्यक निकास द्वार मनपा द्वारा बंद किये जाने से लोगों में सुरक्षा के प्रति अनेक आशंकाए व्यक्त की जा रही हैं। लोगों का मत है कि यदि दुर्योग से कोई दुर्घटना घटती है तो बचाव का वैकल्पिक मार्ग बंद होने से बड़े पैमाने पर जन हानि होने की आशंका है। स्थानीय भाजपा नेता मनोज बारोट ने चिकित्सालय का आपात्कालीन रास्ता तत्काल खोल खोले जाने की मनपा प्रशासन से मांग की है।
बतादें कि विरार के विजय बल्लभ चिकित्सालय में हुई दुर्घटना के उपरांत अदूरदर्शी मनपा प्रशासन ने चिकि- त्सालयों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया है। इसमें आपात् कालीन रास्तों का भी समावेश हैं, जिन्हें बंद करा दिया गया हैं। रोगियों की सुरक्षा के नज़रिये से मुख्य द्वार के अलावा पर्यायी मार्ग का होना अत्यावश्यक है। यह जानते हुए भी मनपा प्रशासन दिग्भ्रमित है। उक्त विजय नगर के चिकित्सालय का आपात्कालीन मार्ग बंद करना अदूरदर्शिता ही कहा जायेगा। उक्त मार्ग पर वाहनों को पार्क किया जाता चिकित्सालय में सैकड़ों रोगियों व उनके परिजनों का प्रतिदिन आवागमन होता है एवं सैकड़ों रोगी उपचारार्थ भर्ती भी रहते हैं। ऐसे में यदि कोई दुर्घटना होती है तो रोगियों को बचने के लिए बाहर जाने का मात्र मुख्य द्वार ही एकमेव मार्ग बचता है। इसी लिये आपात कालीन मार्ग तत्काल खोला जाना आवश्यक है।
0 Comments