छठा वेतन सुधार करते हुए, सातवें वेतन आयोग को दिया जाय।कर्मचारियों का कहना है कि पूरे देश में मुंबई महानगर श्रीमंत है अर्थात आर्थिक राजधानी मुंबई की सबसे बड़ी व सशक्त महानगर पालिका है जिसमें कार्यरत कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है।मुंबई के अतिरिक्त महानगर पालिका में सर्वेलंस आरोग्य खाता कर्मचारियों का ग्रेड 2400 से 2800 है किन्तु मुंबई महानगर पालिका 1950 का ग्रेड क्यों दे रही है,जिससे हम सभी का नुकसान हो रहा है।उक्त सभा म्युनिसिपल मजदूर यूनियन मुंबई के वरिष्ठ पदाधिकारी अध्यक्ष एडवोकेट सुखदेव काशिद एवं सरचिटणीस एडवोकेट महाबल शेट्टी को अवगत कराने के उद्देश्य से रखी गई।सभा में कार्याध्यक्ष वामनराव कविस्कर,चिटणीस एडवोकेट योगेश नाईक,चिटणीस शैलेन्द्र खानविलकर,संगठक गौरव निंबालकर,संगठक प्रवीण कदम,संगठक मधु चौहान, उपाध्यक्ष संदीप भरणकर,विजय दाभोलकर,विजय उपाध्याय, मनोज त्रिपाठी उपस्थित थे, जिन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्रातिशीघ्र वेतन विसंगति में सुधार करने का प्रयास किया जायेगा, यदि प्रसाशन विलंब करती हैं तो धरना-प्रदर्शन, मोर्चा निकालने की तैयारी होगी।सर्वेलंस विभाग के सक्रिय कार्यकर्ताओं में विनय कुमार शर्मा,भालचंद्र वाणी,रविन्द्र पगारे, सुनील जाधव,सुनील वाघमारे,डी के जाधव के साथ प्रतिनिधि भारती पेडणेकर,आनंदा शेट्टी,किरण भेरे आदि उपस्थित थे।
0 Comments