युवक पर चाकू से जानलेवा हमला






विरार: स्थानीय पुलिस स्टेशन अंतर्गत मनवेल पाड़ा क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवक पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया हैं। पुलिस ने 2 नामजद सहित 3 अज्ञात शख्सों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।


जानकारी के अनुसार पूर्व के नाना नानी पार्क निवासी करण प्रकाश शिंदे (19) नामक युवक घटना के दिन घर से काम पर जाने के लिए निकला था। वह जैसे ही मनवेल पाड़ा स्थित गीतांजली स्कूल के पास पहुँचा उसी दौरान समूह में इकठ्ठा हुए लोगों ने उसे घेर कर  धक्का मुक्की शूरू कर दिया। उसी दौरान एक शख्स ने शिंदे के गले पर वार कर दिया। इस हमले में शिंदे गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। आनन फानन में उसे उठाकर उपचार के लिए  अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर पुलिस ने अजय इंगोले , विजय इंगोले सहित 3 अन्य शख्सों के खिलाफ धारा 307 सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। सम्बंधित मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हैं।

Post a Comment

0 Comments