दो पक्षों में हिंसक झड़प कई घायल



नालासोपारा : तुलिंज पुलिस स्टेशन अंतर्गत क्षेत्र के संतोष भुवन के पांडेय नगर में दो पक्षों में झड़प हो गया। इस हादसे में कई लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। झड़प के कारणों का पता नही चल सका हैं। इस दौरान दो पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के ऊपर लाठी डंडों, तथा पत्थरों से हमला कर दिया। जिसमें दोनों के कई लोग जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचकर पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में ले लिया हैं। वहीं झड़प मे घायल हुए लोगों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घायलों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments