समरस फाउंडेशन ने किया नगरसेविका सुनीता यादव का अभिनंदन


मुंबई। कांदिवली वार्ड क्रमांक 24 की भाजपा नगरसेविका श्रीमती सुनीता यादव का आज समरस फाउंडेशन कार्यालय ,बोरीवली में अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह, महासचिव शिवपूजन पांडे, उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, संगठन मंत्री प्रधानाचार्य सुरेंद्र पांडे, विशेष सलाहकार डॉ शैलेश यादव गोविंद यादव, शैलेंद्र सिंह,चंद्रकांत गुप्ता तथा उमेश यादव उपस्थित रहे। सुनीता यादव ने समरस फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए संस्था के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह को धन्यवाद दिया।

Post a Comment

0 Comments