खोलसा पाड़ा -2 लघु जल योजना का भूमिपूजन






विरार : पूर्व के ब्रजेश्वरी रोड के मौजे करजोण स्थित खोलसा पाड़ा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर 12 बजे खोलसा पाड़ा -2 लघु जल योजना का भूमिपूजन नालासोपारा विधायक क्षितिज ठाकुर व बोइसर विधायक राजेश पाटिल ने नारियल तोड़कर किया। इस योजना के शुरू हो जाने से वसई विरार शहर की जनता को 15 एमएलडी पानी की आपूर्ति हो सकेंगी। बतादे कि इस योजना के लिए मनपा ने वन विभाग से 30.87 हेक्टेयर जमीन 11.96 करोड़ में वन विभाग से लिया है। इस योजना की लंबाई 365 मीटर व ऊँचाई 30.25 मीटर होगी। इसके साथ ही इस प्रकल्प में 3.559 द.ल.घ.मी. पानी स्टोर किया जा सकेगा। इस योजना को पूर्ण होने में लगभग 2 वर्ष लगेगा।   

जिसके निर्माण में लगभग 51 करोड़ 39 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। अपने संबोधन में विधायक क्षितिज ठाकुर ने कहा कि खोलसा पाड़ा -2 लघु जल योजना से 15 एमएलडी पानी आपूर्ति किया जाएगा। जबकि इसी क्षेत्र के दूसरे प्रकल्प यानी खोलसा पाड़ा -1 लघु जल योजना से 50 एमएलडी पानी आपूर्ति किया जाएगा। इस क्षेत्र से कुल मिलाकर 65 एमएलडी पानी आपूर्ति होगा । आने वाले कुछ वर्षों में क्षेत्र के लोगों को पानी की किल्लत से छुटकारा मिल जाएगा। भूमिपूजन समारोह के दौरान पूर्व महापौर रूपेश जाधव , प्रवीण शेट्टी , पूर्व उप महापौर उमेश नाईक, पूर्व स्थायी समिति सभापति प्रशांत राऊत , पूर्व सभापति अब्दुलहक पटेल, भरत मकवाना , सरिता प्रमोद दुबे, नीलेश देशमुख, कन्हैया भोईर , किशोर गजानन पाटिल , पूर्व नगरसेवक पंकज पाटिल , अरुण हरिश्चंद जाधव , सचिन देसाई  सहित कई अन्य पूर्व सभापति व पूर्व नगरसेवक सहित बड़ी संख्या में बहुजन विकास आघाडी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments