नालासोपारा। नालासोपारा मेडिकल कॉलेज के संचालक डॉक्टर ओम प्रकाश दुबे की मां स्व श्रीमती भगवती नरसिंह दुबे की तेरहवीं के अवसर पर आज अनेक गणमान्य लोगों ने दुबे इस्टेट, नालासोपारा पूर्व पहुंचकर उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी, समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह, दिनेश तिवारी, संजय पांडे, उमेश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, भाजपा युवा नेता बृजेश तिवारी समेत अनेक गणमान्य लोगों ने स्व श्रीमती भगवती नरसिंह दुबे की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
0 Comments