मुंबई/ गोरखपुर। उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष स्वर्गीय आर एन सिंह के बड़े भाई तथा भाजपा नेता अमरजीत सिंह के पिता अवध नारायण सिंह का आज सुबह 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बताया जाता है कि अपने छोटे भाई आर एन सिंह के निधन के बाद से ही अवध नारायण सिंह की तबीयत खराब हो गई थी। गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में उनका लगातार इलाज चल रहा था, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली। अवध नारायण सिंह भरौली गांव के प्रधान भी रह चुके हैं। आसपास के क्षेत्रों में उनकी अच्छी लोकप्रियता देखी जा सकती है। गांव में रहकर विद्यालय प्रबंधन का कार्य भी देख रहे थे। अवध नारायण सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि दोनों भाइयों का प्रेम समाज के लिए एक मिसाल था। आर एन सिंह के बाद अवध नारायण सिंह का जाना संपूर्ण उत्तर भारतीय समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे तथा उनके परिवार को यह सदमा बर्दाश्त करने की ताकत दे। भायंदर के समाजसेवी पंडित लल्लन तिवारी, समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉक्टर किशोर सिंह ने भी अवध नारायण सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की है।
0 Comments