पालघर, जिले विभिन्न पुलिस स्टेशनों पुलिस अधिकारी के रूप में सरल व मृदुभाषी स्वभाव के कर्तव्यनिष्ठ व ईमानदार छवि के के. एस. हेगाजे की उपविभागीय पुलिस अधिकारी (डिवायएसपी) के रूप नियुक्त किया गया है| नवघरमाणिकपुर, तारापुर वनगांव और बोईसर आदि विभिन्न पुलिस स्टेशन में पुलिस उपनिरीक्षक से उपविभागीय पुलिस अधिकारी तक का कार्यकाल उल्लेखनीय व काफी सराहनीय हैं| वर्ष १९८९ में पुलिस उपनिरीक्षक के रूप में पुलिस विभाग की सेवा में भर्ती हुए| अपने उम्र के महत्वपूर्ण ३३ वर्षों की लंबी सेवा पुलिस विभाग को दिए हुए है| उनकी प्रथम नियुक्ति राज्य के गढ़चिरोली जिले के बाद अहमदनगर सहित मोखाडा, तारापुर, मनोर, बोईसर, माणिकपुर, खोपोली और मुंबई, ठाणे तथा अलीबाग के बाद पालघर जिले में एंटीकरेप्शन ब्यूरो व आर्थिक अपराध शाखा में उत्कृष्ट काम किया गया है| पुलिस विभाग में सेवा के दौरान उनके दौरान कई महत्वपूर्ण कार्य किये गए हैं|
0 Comments