समाजवादी शिक्षक सभा के जिला उपाध्यक्ष बनें अशोक दुबे


जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ ईश्वर लाल यादव ने सेवानिवृत्त आदर्श शिक्षक अशोक हर्षू प्रसाद दुबे को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। बदलापुर स्थित पूर्व विधायक ओम प्रकाश दुबे (बाबा दुबे)के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में अशोक दुबे को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर बाबा दुबे, पूर्व मंत्री अरुण दुबे,समाजवादी शिक्षक सभा के जिलामहासचिव यादवेंद्र यादव, जिला सचिव बृजभूषण यादव, प्रदेश सचिव लाल बहादुर यादव, ब्लॉक अध्यक्ष महराजगंज अमृत लाल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बदलापुर इबरार अली ,  विधानसभा अध्यक्ष बदलापुर राजू मौर्य ,डॉ रामसागर यादव, कमलेश कुमार, विवेक समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments