डॉ भगवान तिवारी की कृति महासमर पर वर्चुअल परिचर्चा संपन्न


मुंबई।भारतीय प्रबुद्ध समाज पार्टी, अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, केंद्रीय राजभाषा हिंदी विकास परिषद एवं महापंडित राहुल सांकृत्यायन फाउंडेशन के संयुक्त तत्त्वावधान में डॉ. भगवान तिवारी  की विशिष्ट कृति रामायण पर आधारित महासमर पर परिचर्चा का वर्चुअल आयोजन  किया गया ।समारोह की अध्यक्षता करते हुए सुप्रीम कोर्ट के महान अधिवक्ता एड रोहित पाण्डेय ने हर प्रकार से सहयोग का आश्वासन देते हुए कार्यक्रम की मुक्तकण्ठ से प्रशंसा की | मुख्य अतिथि भारतीय प्रबुद्ध समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  प्रदीप मिश्रा ने पूरे भारत में क्रांति-महानायक की प्रतियाँ वितरित करने का आश्वासन दिया | विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सुहासिनी बाजपेई ने महासमर का अंश धरतीपुत्री प्रस्तुत किया |विशेष अतिथि  पवन कुमार पाठक एवं प्रमुख अतिथि  रवींद्र कुमार दुबे कार्यक्रम में उपस्थित थे |प्रीति मिश्रा ने सरस्वती वंदना की |डॉ. श्रीभगवान तिवारी ने आधुनिक परिप्रेक्ष्य में महासमर की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला | परिचर्चा में भाग लेने वाले विद्वज्जनों में सर्वप्रथम  जितेंद्र दुबे ने  आर्यावर्त की सीमा, आचार्य वीरेंद्र त्रिपाठी ने वसिष्ठ ऋषि, आचार्य रामव्यास उपाध्याय ने दासराज्ञ, डॉ.वर्षा सिंह ने कैकई का वरदान, श्रीमती रीना राय ने देवासुर संग्राम, डॉ अवनीश सिंह ने दिक्पाल और लोकपाल, डॉ.अशोक सिंह चौहान ने परशुराम द्वारा अश्वमेध यज्ञ, प्रो. शशिकला पटेल ने महाकाल तथा श्री अनिल दत्त उपाध्याय ने पुत्रेष्टि यज्ञ आदि चरित्रों को उत्कृष्ट शैली में प्रस्तुत किया | कार्यक्रम का संयोजन  प्रभा शंकर शुक्ल,  दिनेश श्रीवास्तव, एड. विवेक त्रिपाठी एवं  आर. के. सर ने किया |कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ.अवनीश सिंह ने किया एवं आभार डॉ. अरुण कुमार मिश्र ने व्यक्त किया ।समारोह को सफल बनाने में संस्था के पदाधिकारी आचार्य रामव्यास उपाध्याय, डॉ.अरुण कुमार मिश्र, डॉ.परमिंदर पाण्डेय, आचार्य शशिकांत दुबे, डॉ.अमर बहादुर पटेल, डॉ. अशोक सिंह चौहान, डॉ.अवनीश सिंह, प्राचार्य एस. पी. पाण्डेय, श्री दिनेश श्रीवास्तव,  सी. राय,  जनार्दन मिश्र एवं वीरेंद्र त्रिपाठी ने भरपूर सहयोग प्रदान किया |

Post a Comment

0 Comments