मुंबई। एनएसयूआई की नवगठित टीम ने महाराष्ट्र के कई मंत्रियों से मिलकर प्रत्यक्ष रूप से उनका आशीर्वाद और शुभकामनाएं ली। एनएसयूआई के संगठन निखिल रूपारेल के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने कल महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ,वस्त्र उद्योग मंत्री असलम शेख तथा पशुपालन मंत्री सुनील केदार से मिलकर मुंबई महानगर पालिका चुनाव में एनएसयूआई की भूमिका के बारे में जानकारी दी। निखिल रूपारेल ने कहा कि मुंबई महानगरपालिका चुनाव में कांग्रेस को ऐतिहासिक सफलता मिलने जा रही है। कांग्रेस का महापौर बनना निश्चित है।
0 Comments