साहित्यिक संस्था पथगामिनी द्वारा हुआ फागुन में मन कविता बांचै


मुंबई। साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक संस्था पथगामिनी के तत्वधान में बुधवार दिनांक 16 मार्च 2022 को संस्थापिका एवं संचालिका मंजुला श्रीवास्तव के आमंत्रण पर ' फागुन में मन कविता बांचै ' का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुंबई के वरिष्ठ गीतकार सदाशिव चतुर्वेदी मधुर ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई से उमेश मिश्र प्रभाकर,विनय शर्मा दीप, प्रयागराज से कवियत्री पूनम शर्मा उपस्थित थी। मंच का भव्य संचालन संस्था के विशेषाधिकारी दिल्ली से पंकज तिवारी ने किया। संस्था की संस्थापिका गाजियाबाद से मंजुला श्रीवास्तव सहित सभी उपस्थित गीतकारों,कवियों ने होली के शुभ अवसर पर फाग- कबीरा सुना कर श्रोताओं साहित्यकारों का मन मोह लिया। अंत में संस्थापिका ने मंच पर उपस्थित सभी साहित्यकारों सहित श्रोता के रूप में उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Post a Comment

0 Comments