पासी जनजागृति संस्था द्वारा मनाई गई बाबासाहब अंबेडकर जयंती


 मुंबई। पासी जनजागृति संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतरत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती को दादर के शिवाजी पार्क में मनाया गया। ,शिवाजी पार्क से चैत्य भूमि तक  संविधान  लेकर रैली भी निकाली गई,  131 वी जन्म दिन 14 अप्रैल को पर्व के रूप में भारत समेत पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिन को 'समानता दिवस' और 'ज्ञान दिवस' के रूप में भी मनाया जाता है, क्योंंकि जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करने वाले अम्बेडकर को समानता और ज्ञान के प्रतीक माना जाता है। अम्बेडकर को विश्व भर में उनके मानवाधिकार आंदोलन संविधान निर्माता और उनकी प्रकांड विद्वता के लिए जाने जाते हैं और यह दिवस उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है।। पासी जनजागृति संस्था के विचारको द्वारा अलग अलग अपने अपने विचार व्यक्त किए !जिसमे बाबा साहब अम्बेडकर का जीवन परिचय, बाबा साहब का जीवन दर्शन,मानवता के लिए बाबा साहब अम्बेडकर के कार्य,बाबा साहब अम्बेडकर अन्य महापुरुषों की तुलना में श्रेष्ठ कैसे,बाबा साहब अम्बेडकर द्वारा भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए किया गया कार्य पर लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमनाथ सरोज,संस्थापक अध्यक्ष अरुण कुमार सरोज,महासचिव रमाशंकर सरोज,कोषाध्यक्ष महेश चंद्र सरोज,डॉ. सी.आर.सरोज,सुधीर कुमार सरोज,रामसागर सरोज,चन्द्रमा पासी,राजबली सरोज,हरिलाल सुखदेव कैथल,चंचल सरोज,अशोक सरोज,फूलचन्द्र सरोज,मनोज कुमार सरोज,नामदेव काम्बले,उमेशचंद्र सरोज,सतीस सरोज आदि लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments