दुर्घटनाओं से बचने के लिए मिरर ग्लास लगा रही है भाजपा


भायंदर। मीरा भायंदर शहर के पूर्व भाजपा विधायक नरेन्द्र मेहता के मार्गदर्शन में पूनमसागर फेडरेशन के मांग पर, मनपा प्रभाग क्रमांक- 21, के भाजपा नगरसेविका सभापति वँदना संजय भावसार, नगरसेविका सीमा कमलेश शाह, नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे और नगरसेवक अनिल रावजीभाई विरानी  के प्रयासों से प्रभाग क्र.-21 मे पूनमसागर परिसर में चार रास्तों पर आये दिन हो रहे दुर्घटनाओं को  को देखते हुए सभी प्रमुख चार रास्तों पर मिरर ग्लास लगाने का काम किया गया। स्थानीय नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे ने बताया कि चार रास्तों पर मिरर लगाने से दुर्घटनाओं मे कमी आयेगी। नागरिकों ने भाजपा के इस सराहनीय काम के लिए धन्यवाद दिया है।

Post a Comment

0 Comments